SCHOOL COORDINATOR GUIDELINES – HINDI

                                                    विद्यालय समन्वयक दिशान

                                                                     रंग दे वीर – 2026

———————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————

 

विद्यालय समन्वयक की भूमिका

 

विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे रंग दे वीर – 2026 में विद्यार्थियों की सहभागिता को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु एक शिक्षक समन्वयक (Teacher Coordinator) नामित करें।

विद्यालय समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिकाएँ:

✅ विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की थीम एवं सहभागिता प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन देना।

✅ पात्र कक्षाओं के अधिकतम विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना।

✅ छोटे विद्यार्थियों (कक्षा I–VI) की कलाकृति का डिजिटलीकरण एवं ऑनलाइन सबमिशन में सहायता करना।

✅ यह सुनिश्चित करना कि सभी प्रविष्टियाँ सही, पूर्ण हों तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा की जाएँ।


अनुशंसित सहभागिता मॉड

 ⭐ विकल्प 1: रंग दे वीर दिवस (अनुशंसित)

 प्रतियोगिता अवधि के दौरान विद्यालय एक विशेष “रंग दे वीर दिवस” आयोजित कर सकते हैं।

 सुझावित गतिविधियाँ :

    • विद्यार्थी विद्यालय में ही अपनी पेंटिंग तैयार करें।
    • शिक्षक प्रतियोगिता की थीम समझाएँ तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करें।
    • यदि विद्यालय चाहें तो आंतरिक चयन प्रक्रिया भी आयोजित कर सकते हैं।
    • विद्यालय समन्वयक विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रविष्टि जमा करने में सहायता करें।

लाभ

✅ अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता

✅ बेहतर गुणवत्ता की कलाकृतियाँ

✅  सुव्यवस्थित सबमिशन प्रक्रिया

✅ देशभक्ति से ओत-प्रोत एक सार्थक शिक्षण अनुभव


⭐ विकल्प 2: कक्षा-आधारित सहभागिता

विद्यालय निम्नलिखित विकल्प भी अपना सकते हैं:

    • चित्रकला (Art) पीरियड के दौरान गतिविधि आयोजित करें।
    • स्वैच्छिक छात्र सहभागिता को प्रोत्साहित करें।
    • कई दिनों तक कलाकृतियाँ एकत्रित करें।
    • आवश्यकतानुसार विद्यार्थियों को ऑनलाइन सबमिशन में सहायता प्रदान करें।

 कलाकृति विनिर्देश

कृपया सुनिश्चित करें कि प्रत्येक प्रविष्टि निम्नलिखित आवश्यकताओं का पालन करती हो:

    • पेपर आकार: A3
    • इमेज रिज़ॉल्यूशन: न्यूनतम 300 DPI
    • स्वीकृत फ़ॉर्मेट: JPG या PNG

कलाकृति के डिजिटलीकरण हेतु दिशानिर्देश

अपलोड करने से पहले कृपया सुनिश्चित करें:

    • पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो।
    • पूरी कलाकृति स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
    • कोई छाया या प्रतिबिंब न हो।
    • चित्र स्पष्ट, सीधा तथा अच्छी गुणवत्ता का हो।

सबमिशन प्रक्रिया

सभी प्रविष्टियाँ केवल आधिकारिक “Submit Entry” फ़ॉर्म के माध्यम से ही जमा की जानी चाहिए।

 चरण 1

 प्रतियोगिता की थीम के आधार पर पेंटिंग तैयार करें।

चरण 2

कलाकृति का स्पष्ट फ़ोटो लें या उसे स्कैन करें।

 चरण 3

निम्नलिखित तैयार रखें:

  • पेंटिंग (JPG/PNG)
  • विद्यार्थी का विवरण
  • विद्यालय का विवरण
  • विद्यालय का पहचान पत्र (School ID Card) या आधार कार्ड

चरण 4

आधिकारिक “Submit Entry” फ़ॉर्म खोलें।

चरण 5

अपने Google (Gmail) खाते से साइन इन करें।

चरण 6

⬆ कलाकृति अपलोड करें, फ़ॉर्म भरें और सबमिट करें।


 ✅ सबमिशन दिशानिर्देश

व्यक्तिगत सबमिशन (अनुशंसित)

प्रत्येक विद्यार्थी की कलाकृति आधिकारिक “Submit Entry” फ़ॉर्म के माध्यम से अलग-अलग जमा की जानी चाहिए।

इससे निम्नलिखित सुनिश्चित होता है:

 ✔ प्रतिभागियों का सटीक रिकॉर्ड

 ✔ निष्पक्ष मूल्यांकन

 ✔ प्रभावी ट्रैकिंग एवं सत्यापन


सहायक सबमिशन

छोटे विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समन्वयक निम्न प्रकार से सहायता कर सकते हैं:

    • कलाकृति का फ़ोटो लेना या स्कैन करना
    • विद्यार्थी की ओर से ऑनलाइन फ़ॉर्म भरना।
    • कलाकृति अपलोड कर सबमिट करना।         

कृपया ध्यान दें: प्रत्येक कलाकृति अलग-अलग सबमिट की जानी आवश्यक है।

————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–⚠ महत्वपूर्ण

ईमेल के माध्यम से सबमिशन अथवा एक साथ (Bulk Upload) कई प्रविष्टियाँ भेजने की अनुशंसा नहीं की जाती।

देशभर से अपेक्षित बड़ी संख्या में प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों को ध्यान में रखते हुए, आधिकारिक “Submit Entry” फ़ॉर्म के माध्यम से व्यक्तिगत सबमिशन निम्नलिखित सुनिश्चित करता है:

✔ निष्पक्षता

✔ पारदर्शिता

 ✔ प्रभावी मूल्यांकन

 ✔ सटीक रिकॉर्ड प्रबंधन


विद्यालय सम्मान

उत्कृष्ट सहभागिता प्रदर्शित करने वाले विद्यालयों को विशेष सम्मान हेतु भी विचार किया जाएगा।

सम्मानों में शामिल हैं:

  • राष्ट्रीय विद्यालय सहभागिता पुरस्कार
  • शीर्ष 20 विद्यालय सम्मान

विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाता है कि वे अधिकतम छात्र सहभागिता सुनिश्चित करें तथा रंग दे वीर को विद्यालय-स्तरीय एक सार्थक गतिविधि बनाएँ।

————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————————–✔ अंतिम जाँच सूची

प्रविष्टि जमा करने से पहले कृपया सुनिश्चित करें:

☑ कलाकृति पूर्ण एवं स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

☑ विद्यार्थी का विवरण सही है।

☑ उचित पहचान प्रमाण (ID Proof) अपलोड किया गया है।

☑ सही श्रेणी का चयन किया गया है।

☑ प्रत्येक कलाकृति अलग-अलग सबमिट की गई है।


आधिकारिक सबमिशन

सभी प्रविष्टियाँ केवल आधिकारिक “Submit Entry” फ़ॉर्म के माध्यम से ही जमा की जानी चाहिए।


सहायता चाहिए ?

प्रतियोगिता, सबमिशन अथवा विद्यालय समन्वय से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए कृपया संपर्क करें: rdv@honourpoint.in

भारत के सशस्त्र बलों के वीर जवानों के साहस, सर्वोच्च बलिदान और राष्ट्रभक्ति को समर्पित रंग दे वीर – 2026 को एक अविस्मरणीय श्रद्धांजलि बनाने में आपके बहुमूल्य सहयोग की हम हार्दिक अपेक्षा करते हैं।